Faridabad News: कबाड़ में विस्फोट से दो बच्चे घायल
फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। उटावड़ में शुक्रवार शाम कचरे से भरे कट्टे में विस्फोट होने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चे कट्टे को खींचकर घर के पास ले गए और उसमें कुछ तलाशने के लिए पत्थर मारने लगे, तभी धमाका हो गया। इसमें एक के दोनों हाथ और दूसरे के पैर जख्मी हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विस्फोट होने वाली सामग्री का भी पता लगाया जा रहा है।
घटना का विवरण पुलिस के मुताबिक घटना गांव उटावड़ में पीली वाली मस्जिद के पास पहाड़ी पर बने तालाब के नजदीक हुई। घायल बच्चों की पहचान फरियान पुत्र रहीश और रेहान पुत्र शौकीन के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 10 वर्ष बताई गई है। विस्फोट के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह लेकर गए। इस घटना से इलाके के लोगों की बच्चों की सुरक्षा को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.