फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने लोहे के पुल के पास कट्टा लेकर खड़े एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी गुरविंद्र उर्फ रजत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कट्टा बरामद किया, लेकिन उसमें कोई कारतूस नहीं मिला। आरोपी कट्टे का लाइसेंस भी पेश नहीं कर सका। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...