फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में झमाझम बारिश के बाद पांच दिन से बंद पड़ा ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास बुधवार को लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं एफएमडीए ने इस बार अंडरपास में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। बारिश का पानी जाने से रोकने के लिए ब्रेकर बनाए गए हैं। वहीं, पुरानी जाली के स्थान पर नई मजबूत जाली लगाई गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास शहर की लाइफ लाइन का काम करता है। सेक्टर-21, गांधी कॉलोनी, बड़खल आदि क्षेत्र के लोगों को हाईवे पर जाने के लिए मुख्य भूमिका निभाता है।रोजाना हजारों लोग यहां से गुजरते हैं। पांच दिन पहले शहर में झमाझम बारिश होने के चलते अंडरपास पानी से लबालब भर गया था। एक बस और एक कार अंडरपास में डूब ग...