फरीदाबाद, जुलाई 31 -- Faridabad News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड गुरुग्राम के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की तरफ से एक नई उप शाखा तैयार की जा रही है। न्यू कॉलोनी उप शाखा को दो हिस्सों में विभाजित किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि नई उप शाखा बनने के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। मौजूदा समय में न्यू कॉलोनी उप शाखा के अधीन मदनपुरी, कृष्णा कॉलोनी, ज्योति पार्क, न्यू कॉलोनी, देवी लाल कॉलोनी, फिरोजगांधी कॉलोनी, रवि नगर, अंबेडकर नगर, सेक्टर-सात, सात एक्सटेंशन, सेक्टर-चार, सेक्टर-नौ, नौए, शिवपुरी, भीम नगर, गुड़गांव गांव, भीमगढ़ खेड़ी आदि कॉलोनियां और सेक्टर हैं। करीब 46 हजार उपभोक्ता इस उप शाखा के अंतर्गत हैं। डीएचबीवीएन के नियमानुसार उप शाखा के अंतर्गत 18 हजार उपभोक्त...