Faridabad News: ऑटो से उतरते समय चालक ने चला दिया वाहन, सड़क पर घिसटने से चौकीदार की मौत
फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-3 चौकी क्षेत्र में तिगांव रोड स्थित पुरानी चुंगी और खाटू श्याम रोड के पास रविवार शाम ऑटो से उतरते समय हुए हादसे में एक चौकीदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय सिंह के रूप में हुई है। वह मलेरना रोड स्थित आरा मशीन पर चौकीदारी का काम करते थे। हादसे के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे रामू कुमार ने बताया कि वह चुंगी सेक्टर-17 के पास रहता है और एक निजी कंपनी में काम करता है। उसके पिता विजय सिंह मलेरना रोड स्थित आरा मशीन पर चौकीदारी करते थे। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बल्लभगढ़ से ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे。
हादसे का विवरण रामू के अनुसार, तिगांव रोड स्थित पुरानी चुंगी के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.