Faridabad News: ऑटो में मंगलसूत्र झटकने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 28 -- Faridabad News: पलवल,अशोक जैन। रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बल्लभगढ़ आ रही एक महिला का ऑटो में दो महिलाओं ने मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर ऑटो चालक और अन्य सवारियों ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
महिला की शिकायत सीआईए स्टाफ पलवल के प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि मंडकौला निवासी रेणू ने थाना शहर पलवल में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, वह 27 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे पलवल बस स्टैंड से ऑटो में सवार होकर रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बल्लभगढ़ जा रही थी। जैसे ही ऑटो आल्हापुर यातायात था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.