फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले में एक ऑटो चालक और एक नाबालिग किशोरी के लापता होने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र का 26 वर्षीय ऑटो चालक 24 जुलाई को काम पर जाने के बाद घर नहीं लौटा। उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पल्ला थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी 21 जुलाई से लापता है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...