फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। पल्ला थाना क्षेत्र में एस्ट्रल कंपनी के नाम पर नकली सीपीवीसी पाइप बेचने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी ने कार्रवाई कर हार्डवेयर दुकानदार देवेंद्र को गिरफ्तार किया। दुकान से कंपनी के लोगो लगे 810 नकली पाइप बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि और जांच अधिकारी ने इस्माइलपुर क्षेत्र में नकली पाइप बेचे जाने की शिकायत दी थी। इसके बाद दो सितंबर को पुलिस टीम ने कंपनी प्रतिनिधियों के साथ अजय नगर स्थित किसान पॉलिमर्स, 33 फुट चंगी रोड पर जांच की। जांच के दौरान दुकान में एस्ट्रल कंपनी के लोगो वाले पाइप मिले। कंपनी प्रतिनिधियों ने इन्हें नकली बताया। इसके बाद पुलिस ने पाइप कब्जे में लेकर शिकायत के आधार पर पल्ला थाने में मामला दर्ज किया।पूछताछ में देवेंद्...