Faridabad News: एसपीसी क्लास में छात्राओं को सरकार और गणतंत्र की जानकारी दी
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह में सोमवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत जागरूकता क्लास लगाई गई। सिपाही प्रदीप कुमार ने 30 छात्राओं को केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली समझाई। साथ ही गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। क्लास के दौरान छात्राओं को बताया गया कि केंद्र और राज्य सरकारें किस तरह काम करती हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी क्या भूमिका है। छात्राओं को देश के नागरिकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। सिपाही प्रदीप कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्टूडेंट पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.