Faridabad News: एल्डिको मॉल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, केस दर्ज
फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-12 स्थित एल्डिको मॉल के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-62 निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 जुलाई की दोपहर अपने पिता की मोटरसाइकिल से मॉल गया था। उसने मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर दी और अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। सेंट्रल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। - यह भी पढ़ें- Faridabad News: चार स्थानों से चार मोटरसाइकिल चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.