फरीदाबाद, नवम्बर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। निजी स्कूलों की फीस और फंड के हिसाब-किताब की जांच करने वाली फीस एंड फंड्स रेगुलेटरी कमेटी (एफएफआरसी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में एफएफआरसी के गठन के बाद आज तक किसी भी निजी स्कूल का ऑडिट नहीं कराया गया है, जबकि हरियाणा सरकार ने प्रत्येक श्रेणी के कम से कम पांच प्रतिशत निजी स्कूलों का ऑडिट कराने का अधिकार कमेटी के चेयरमैन एवं मंडलायुक्त को दिया हुआ है। हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने इस मामले में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा और जिला महासचिव एडवोकेट बीएस बिरदी ने बताया कि आरटीआई के जवाब में राज्य जन सूचना अधिकारी ने स्कूलों का ऑडिट नहीं होने की...