Faridabad News: एनआईटी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदले जाएं
फरीदाबाद, जुलाई 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। एनआईटी क्षेत्र में लगातार सामने आ रही बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को विधायक सतीश फागना ने गोल्फ क्लब में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं, उन्हें तत्काल बदला जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। उन्होंने बूस्टर और पेयजल आपूर्ति से जुड़े सभी ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के भी निर्देश दिए, ताकि बिजली की कमी के कारण जलापूर्ति प्रभावित न हो। यह भी पढ़ें- Faridabad News: लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति के निर्देश, निजीकरण के प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.