Faridabad News: एनआईटी में दो स्थानों पर नई सीवर लाइन बिछेगी
फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। एनआईटी क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की तरफ से दो स्थानों पर नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले महीने से योजना पर काम चालू होने की उम्मीद है। वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर 2 में कई सालों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी आये दिन गलियों में जमा रहता है, जिससे नौकरीपेशा साथ बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर स्थानीय लोग कई बार विधायक, पार्षद और नगर निगम अधिकारियाें से सुधार की मांग कर चुके हैं। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए निगम ने काम शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी है। योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के साथ ही साथ गलियों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.