Faridabad News: एनआईटी क्षेत्र की छह सड़कों की बदलेगी तस्वीर, सफर होगा आसान
फरीदाबाद, अगस्त 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र की छह प्रमुख सड़कों की तस्वीर जल्द बदलेगी। लोक निर्माण विभाग इन सड़कों के विशेष सुधार पर 6.28 करोड़ रुपए खर्च करेगा। काम को पूरा करने के लिए छह महीने की अवधि तय की गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए निविदा लगा दी है। एनआईटी क्षेत्र के आसपास के गांवों को शहर से जोड़ने वाली इन सड़कों के सुधार से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। नेकरपुर, कुरैशीपुर, नंगला गुजरान, कोट, सुलाखेड़ी, टिकरी खेड़ा और धौज क्षेत्र के लोग रोजाना इन मार्गों से गुजरते हैं। विद्यार्थी स्कूल-कॉलेज जाने के लिए, कर्मचारी काम के सिलसिले में और ग्रामीण बाजार व अन्य जरूरी कामों के लिए इन रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। सड़कें बेहतर होने से इन क्षेत्रों से मुख्य मार्गों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.