फरीदाबाद, जुलाई 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर ग्राहकों की नकदी हड़पने वाले एक आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम के कैश डिस्पेंसर में प्लास्टिक की पट्टी लगाकर रुपये फंसा देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 8,500 रुपये बरामद किए हैं। मामला थाना सूरजकुंड क्षेत्र के दयालबाग रोड स्थित एक एटीएम से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- एटीएम हैक कर सरकारी खजाना उड़ाने वाला गिरोह दबोचापुलिस जांच एटीएम का संचालन और रखरखाव करने वाली कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिकायत में बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कैश डिस्पेंसर के अंदर काले रंग की प्लास्टिक की पट्टी लगा दी थी। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर उत्तर प...