Faridabad News: एटीएम उखाड़ने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। छांयसा क्षेत्र में एसबीआई का एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में एवीटीएस सिकरौना ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ पहले से 38 मामले दर्ज हैं और तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। 13-14 अगस्त की रात छांयसा क्षेत्र में आरोपियों ने चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी से एसबीआई का एटीएम उखाड़ लिया था। मशीन में आठ लाख रुपये से अधिक नकदी थी। वारदात में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर को सेक्टर-16 से चोरी किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एटीएम को बेल्ट की मदद से फॉर्च्यूनर से बांधा और गाड़ी से खींचकर मशीन उखाड़ ली। इसके बाद उसे गाड़ी की डिग्गी में रखकर धौज गांव के पहाड़ में ले गए। वहां एटीएम तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.