फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने एक सप्ताह में 67 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों ने 19 से 25 सितंबर के बीच 15 मामलों में यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपितों से 20.33 लाख रुपये की राशि बरामद की, जबकि साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 10.67 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने छह, सेंट्रल थाना पुलिस ने चार और बल्लभगढ़ साइबर थाना पुलिस ने पांच मामलों का खुलासा किया। इस दौरान साइबर पुलिस टीमों ने 500 शिकायतों का निस्तारण भी किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मान सिंह राठौर, अंकित साहू, शिवा, सूरज कुमार, मुन्ना लाल, मानव शर्मा, अभिषेक, उवेश...