फरीदाबाद, नवम्बर 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद पुलिस ने 14 से 20 नवंबर के बीच साइबर ठगी के मामलों में 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन साइबर थानों की टीमों ने दस मामलों में यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों से 3.93 लाख रुपये बरामद किए और ठगी की 11.81 लाख रुपये की रकम खातों में फ्रीज कराई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, साइबर थाना एनआईटी और सेंट्रल ने चार-चार मामलों में कार्रवाई की, जबकि बल्लभगढ़ साइबर थाने ने दो मामले सुलझाए। इस दौरान साइबर पुलिस ने 428 शिकायतों का निपटारा भी किया। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस अब साइबर ठगी से जुड़े मामलों में आगे की जांच कर रही है।पुलिस उपायुक्त ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतने ...