फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के जरिए पिछले एक वर्ष में 180 से अधिक मरीजों को नया जीवन मिला है। निजी अस्पतालों में मरीजों का उपचार हुआ है। जिले के अंगदान के नाम पर किडनी प्रत्यारोपण के मामले अधिक हैं। प्रत्यारोपण के बाद ये मरीज अब सामान्य और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद जिले में अंगदान को लेकर जागरूकता का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ पाया है। चिकित्सकों के अनुसार किडनी प्रत्यारोपण के अधिक होने की मुख्य वजह इसकी उपलब्धता है। इसमें रिश्तेदार प्रत्यारोपण के लिए आगे हैं। दूसरी ओर फरीदाबाद के बीके अस्पताल में अंग प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, जिले के कई निजी अस्पतालों में किडनी प्रत्यारोपण किया जा रहा है। हृदय और लिवर प्रत्यारोपण की सुवि...