Faridabad News: एक लाख की ठगी में खाताधारक गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश कर 300 फीसदी मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अनुराग वर्मा निवासी नोहर, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गुरुग्राम की भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है。
शिकायत की प्राप्ति पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-7 बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था। इसी दौरान उसे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.