फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। तेज रफ्तार दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर हादसों का खतरा बढ़ा रहे अवैध ढाबों, होटलों और पंचर की दुकानों पर नूंह पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की। मंगलवार-बुधवार की देर रात पिनगवां, फिरोजपुर झिरका और नगीना क्षेत्र में बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार एक्सप्रेसवे से सटी निजी जमीन और किराए के मकानों में लोगों ने अवैध रूप से ढाबे, होटल और दुकानें खोल रखी थीं। इन स्थानों पर आने वाले ग्राहक और अन्य वाहन सड़क किनारे खड़े होते थे। इससे एक्सप्रेसवे के आसपास वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी。

कार्रवाई की पिछली कहानी प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन पहले भी ऐसे संचालकों को नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दे चुका था। इसके बावजूद कुछ ...