फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना अंतर्गत किठवाडी पुल के पास तीन युवकों ने स्वास्थ्य विभाग की एएनएम को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके सोने के आभूषण लूट लिए। कुछ देर बाद होश आने पर उसके कानों के कुंडल, अंगूठी और गले की चेन के साथ पर्स में रखे 15 सौ रुपये गायब मिले। उसने गहनों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी पनवेश्वरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में एएनएम है। शनिवार को वह वार्ड नंबर छह की गली में उदयपाल के घर टीकाकरण करने गई थी। दोपहर करीब एक बजे घर लौटते समय किठवाड़ी पुल पर चढ़ने से पहले तीन व्यक्ति मिले। आरोप है कि उन्होंने उसे कुछ सुंघा दिया। इसके बाद आरोपी उसके गहने उतारकर ले गए।पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस द...