फरीदाबाद, नवम्बर 17 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। साइबर अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। एआई वॉयस क्लोनिंग के जरिए परिचितों और रिश्तेदारों की आवाज की हूबहू नकल कर आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसों की मांग की जा रही है। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिले के नागरिकों से ऐसी कॉल के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से परिचित की आवाज में पैसे मांगने पर घबराएं नहीं और पहले उसके सत्यापित मोबाइल नंबर पर कॉल कर पुष्टि करें। किसी के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। दबाव या आपात स्थिति में बिना जांच-पड़ताल पैसे ट्रांसफर करने से बचें। उपायुक्त ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करे...