Faridabad News: उमस और तेज धूप के कारण लोगों को दोहरी परेशानी
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में उमस के साथ अब बढ़ता तापमान भी लोगों को परेशान करने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। उमस और तेज धूप के कारण लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा। शरीर से पसीना निकलने के साथ सूरज की तपिश ने लोगों को झुलसाया। पिछले कुछ दिनों से जिलेवासी मुख्य रूप से उमस भरी गर्मी से परेशान थे। तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन करीब 10 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी का असर एक बार फिर तेज हो गया। सुबह के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.