फरीदाबाद, जुलाई 31 -- Faridabad News: सिंगल फरीदाबाद। शुक्रवार को जिले में बादलों की आवाजाही और हवाओं के चलते मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवा चलने से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने दिनभर सुहाने मौसम का आनंद लिया।जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार की तुलना में एक डिग्री कम रहा। वहीं वातावरण में नमी (आर्द्रता) का स्तर भी घटकर 64 प्रतिशत पर पहुंच गया। एक दिन पहले गुरुवार को आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई थी। नमी कम होने और हवा चलने से उमस का असर भी कम महसूस हुआ।मौसम विभाग का अनुमान है कि दो से तीन दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में बड़ी बढ़ोतर...