फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। आकां aspirational खंड हथीन में विकास योजनाओं को गति देने और उनकी जमीनी प्रगति की प्रभावी निगरानी के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

विकास योजनाओं की निगरानी उपायुक्त ने कहा कि नीति तारा एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से विभाग अपनी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इससे योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग, डेटा आधारित समीक्षा और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा। अधिकारियों ...