फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार दो अज्ञात महिलाओं ने यूपी पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल को रास्ता बताने का झांसा देकर उसके गले से करीब 11 ग्राम वजन की सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़िता को घर पहुंचने के बाद चेन गायब होने का पता चला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जनपद आगरा में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात गीतांजलि की ड्यूटी बागपत में कांवड़ मेले में लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह 11 अगस्त को अपनी बहन के घर लक्कड़पुर जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बैग में रखे थे नकदी जेवर, ई-रिक्शा चालक ले भागा प्रहलादपुर से उन्होंने ई-रिक्शा लिया। शिकायत में बताया गया कि सुप्रीम अस्पताल से कुछ दूरी पहले दो अज्ञात महिलाएं पीछे स...