फरीदाबाद, सितम्बर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसके तहत अस्पताल में जल्द ही एक दिन, एक एनजीओ सेवा अभियान शुरू करने की तैयारी की गई है। यह भी पढ़ें- ESIC अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों की बड़ी टेंशन होगी दूर, जल्द मिलेगी यह सुविधाअभियान की विशेषताएँ अभियान के तहत अलग-अलग एनजीओ को अस्पताल में एक दिन की सेवा और जागरूकता गतिविधियों की जिम्मेदारी दी जाएगी। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोजाना करीब चार हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।अस्पताल में फिलहाल 150 से अधिक डॉक्टरों मरीजों का उपचार करते हैं। इसके अलावा अन्य स्टाफ कार्यरत हैं। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. ...