फरीदाबाद, सितम्बर 14 -- Faridabad News: पलवल, अशोक जैन। हसनपुर स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज में तैनात इलेक्ट्रीशियन ने रविवार को परिसर में लगे टावर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मथुरा के ऐलवाड़ा निवासी दिनेश कुंतल के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया है। सुसाइड नोट में 15 लाख रुपये के लेन-देन का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शादी के बाद से अलग रहने को लेकर होता था विवाद

शादी के बाद विवाद मृतक के छोटे भाई संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनेश की शादी करीब ...