फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: फरीदबाद, अमित भाटिया। गांव तिलपत में पहलवान वली की हत्या क पटकथा इंस्टाग्राम पर किए गए एक कमेंट के कारण लिखी गई थी। हालांकि हमलावरों का निशाना वली पहलवान नहीं बल्कि उसका ममेरा भाई था, मगर झगड़े के दौरान वली उनके चंगुल में फंस गया और उन्होंने उस पर कल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने फरार दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब तक इस मामले में छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मृतक वली पहलवान के बड़े मामा तैयब का बेटा 17 वर्षीय साहिर उर्फ गुड्डू अपनी बुआ के घर गांव बिसरू, नूंह में रहकर 12वीं की पढ़ाई करता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलावर पक्ष के साकिर नाम के युवक ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक गाने के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी। इस पर गुड्डू ने उस पोस्ट पर लाफ...