Faridabad News: आल्हापुर फ्लाईओवर पर मारपीट, चार युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 18 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। शहर के आल्हापुर फ्लाईओवर के पास सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर राहगीरों का रास्ता बाधित करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मौके पर खड़ी तीन कारों को भी कब्जे में लिया है।शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के अनुसार, एएसआई राजेंद्र अपनी टीम के साथ शुक्रवार को गश्त पर थे। इसी दौरान आल्हापुर फ्लाईओवर के निकट चार युवक आपस में सड़क पर हंगामा कर रहे थे, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी और शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान रिहान खान निवासी पटना (बिहार), दीपक निवासी वैशाली (बिहार), हरेंद्र निवासी संजय कॉलोनी, पलवल और पुनीत गौतम निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.