Faridabad News: आधार कार्ड से मिलेगा निशुल्क पेयजल-सीवर कनेक्शन
फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। जिले के कस्बों में पेयजल और सीवर कनेक्शन लेने के लिए नागरिकों को अब लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल करते हुए केवल आधार कार्ड और साधारण आवेदन के आधार पर निशुल्क कनेक्शन देने की व्यवस्था की है। इससे लोगों को ऑनलाइन आवेदन, कार्यालयों के चक्कर और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। कार्यकारी अभियंता अमित कुमार संडीला ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद विभागीय टीम स्वयं मौके पर पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेगी और घर या दुकान पर पेयजल एवं सीवर कनेक्शन उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने बताया कि पहले पेयजल कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ 1050 रुपये की धरोहर राशि जमा करनी पड़ती थी। इसके अलावा मीटर खरीदने, पाइपलाइन की खुदाई, कनेक्शन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.