Faridabad News: आगरा नहर किनारे मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-29 बाईपास रोड के पास आगरा नहर के किनारे सोमवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना बताया जा रहा है और उसके ऊपर कोई कपड़ा नहीं था। शव की हालत खराब होने के कारण मौके पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर खेड़ी पुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच की और स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती शव की पहचान करना है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है。
शव पर नहीं मिले कपड़े पुलिस के अनुसार, आगरा नहर किनारे मिले शव के ऊपर कोई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.