फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी से मोबाइल झपटने वाले बाइक सवार झपटमारों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस दोनों झपटमारों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उनकी पहचानकर उन्हें दबोचा जा सके। अपराध शाखा की टीम इस मामले को सुलझाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के अलावा तकनीकी जांच का भी सहारा ले रही है। पुलिस का दावा है कि बाइक सवार झपटमारों को जल्द दबोच लिया जाएगा। एनएचपीसी चौक से सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन के पास पूर्व में भी वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस को उम्मीद है कि बाइक सवारों के पकड़े जाने के बाद और भी वारदातें खुल सकती हैं। बता दें कि बिहार के गया के मेन गांव निवासी संजीत कुमार पांच जुलाई को सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-दो के सामने खड़े...