फरीदाबाद, जुलाई 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। आईटीआई में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अहम दिन है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा शुक्रवार को पहली सीट आवंटन सूची जारी होगी। इसमें शामिल होने वाले छात्रों को 22 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कराकर सीट सुनिश्चित करने का अवसर दिया जाएगा। छात्रों के दस्तावेज की जांच तथा दाखिला के लिए तीन कमेटी बनाई गई हैं। इसके लिए प्रबंधन की ओर से गुरुवार को बैठक की गई। बता दें कि जिले में नौ आईटीआई संचालित हैं। इनमें करीब 2180 सीटें हैं। दो जून से लेकर 15 जुलाई तक सभी ट्रेड में लगभग पांच हजार आवेदन मिले हैं। बुधवार देर रात 12 बजे तक छात्रों के पास आवेदन करने और ट्रेड चुनने का अवसर दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही दाखिला को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई...