फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अब ट्रेड चॉइस व संस्थान चयन करना होगा। इसकी प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। अधिक विद्यार्थियों ने एनआईटी आईटीआई को प्राथमिकता दी है।वहीं सेक्टर-18 स्थित आईटीआई में छात्राओं ने दाखिला लेने में अधिक रुचि दिखाई है। ट्रेड एवं संस्थान के चयन वाले विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया की जानकारी बता दें कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दो से 30 जून तक आवेदन प्रक्रिया जारी रही थी। इस बार हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है। पिछले साल तक छात्र आवेदन प्रक्रिया के दौरान ट्रेड और संस्थान भी चुन सकता था। इस बार आईआईटी...