फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नूंह में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन एसीयूटी अमितेज पांगती और एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने किया। शिविर में विद्यार्थियों, अनुदेशकों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। एसीयूटी और एसडीएम ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की रक्त संग्रहण टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की और निर्धारित प्रक्रिया के तहत रक्त एकत्र किया। प्रतिभागियों को रक्तदान के महत्व की जानकारी भी दी गई। आईटीआई के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार ने शिविर के आयोजन में सहयोग करने...