फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। बसेलवा कॉलोनी में शनिवार सुबह आईटीआई में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। स्कूल से लौटे छोटे भाई ने छात्रा को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी परिवार और पुलिस को दी गई। छात्रा की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। मृतका की पहचान वंदना के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई-बहन हैं और परिवार बसेलवा कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। परिवार पीछे से मैनपुरी यूपी का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह वंदना ने घर में अपनी मां की सा...