फरीदाबाद, अक्टूबर 21 -- Faridabad News: नूंह, मुख्य संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले राशन के वितरण की जांच की जाएगी। अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए। बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश

किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को डीएपी खाद लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खाद वितरण में लापरवाही और कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपायुक्त अखिल पिलानी को खा...