फरीदाबाद, जुलाई 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के वार्ड-28 स्थित अहेरिया बस्ती में नगर निगम सामुदायिक चौपाल का निर्माण कराएगा। परियोजना को 365 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चौपाल बनने से स्थानीय लोगों को सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए स्थायी सार्वजनिक स्थान मिलेगा। भवन में पेयजल के लिए बोरवेल, पांच एचपी सबमर्सिबल पंप, 1000 लीटर पानी की टंकी, शौचालय, यूरिनल, वाश बेसिन, एलईडी लाइट, सीलिंग फैन और कोटा स्टोन की फर्श जैसी सुविधाएं होंगी। छत पर वॉटरप्रूफिंग भी कराई जाएगी ताकि भवन लंबे समय तक सुरक्षित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...