फरीदाबाद, अगस्त 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। जिला पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए देसी कटटों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदरपुर निवासी कुमारपाल को अवैध देसी कट्टा के साथ खेडीपुल क्षेत्र से ईस्माइलपुर निवासी बृजेश रेलवे पुल गांव नचोली से , पल्ला निवासी यश को नया पल्ला पुल फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार अलीगढ़ निवासी रामचंद्र को सेक्टर-22 से और डबुआ निवासी सरजीत को एनआईटी-तीन से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...