Faridabad News: अवैध रूप से शराब बेचने से मना करने पर मकान पर पथराव
फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। आजाद नगर में शनिवार देर रात अवैध रूप से शराब बेचने वालों का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब बेचने से मना करने पर कुछ लोगों ने परिवार के मकान पर जमकर पथराव किया। हमलावरों ने काफी देर तक घर को निशाना बनाया और मकान का गेट तक तोड़ दिया। इसके अलावा घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़कर अपने साथ ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित कविता और विकास का आरोप है कि शनिवार रात कुछ युवकों ने उनके मकान पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने पहले पथराव किया और इसके बाद घर के गेट को तोड़ दिया। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई।
हमलावरों का धक्का-मुक्की पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.