Faridabad News: अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
फरीदाबाद, जुलाई 15 -- Faridabad News: पलवल, सरसमल। हथीन क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ 16 व 17 जुलाई को विशेष ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और कार्रवाई को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए एसडीएम हथीन हरिराम ने जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जारी आदेशों के अनुसार यह अभियान नियंत्रित क्षेत्रों, शहरी क्षेत्रों और अनुसूचित सड़कों की प्रतिबंधित पट्टी में चलाया जाएगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां भी प्राप्त होंगी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित भूमि पर किसी न्यायालय का स्थगन या यथास्थिति आदेश प्रभावी न हो। साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.