फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव गोच्छी निवासी रोहित को जीवन नगर पार्ट-2 से पकड़ा। उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसने यह कट्टा अपने दोस्त फिरोज से 6,500 रुपये में खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने फिरोज को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। रोहित को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया, जबकि फिरोज को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर हथियार के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...