Faridabad News: अवैध देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने भतौला रोड स्थित फज्जूपुर चौक के पास से युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गांव खेड़ी कलां निवासी अंकित उर्फ राका के रूप में हुई है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी हथियार लेकर किसी के इंतजार में खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया। तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी हथियार का लाइसेंस या कोई परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.