Faridabad News: अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 21 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। अपराध जांच शाखा होडल ने अवैध देसी कट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि होडल के प्रधान सिपाही शाहिद खान अपनी टीम के साथ गश्त व अपराध रोकथाम के लिए भीड़ूकी नहर पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली की रवि निवासी बांसवा अवैध हथियार रखता है और इस समय खिरबी से बांसवा जाने वाले मोड़ पर खड़ा है।प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी रवि निवासी बांसवा थाना हसनपुर, जिला पलवल को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट की दाहिनी आंटी से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.