Faridabad News: अलीगढ़ रोड के पास जुआ खेलते 12 लोग गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 20 -- Faridabad News: पलवल, केशव भारद्वाज। कैंप थाना क्षेत्र की किठवाड़ी पुल चौकी पुलिस ने अलीगढ़ रोड स्थित एक दुकान पर छापा मारकर सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 13,100 रुपये की नकदी और प्लास्टिक की दो ताश की गड्डियां बरामद की हैं। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि अलीगढ़ रोड़ पर शराब ठेके के पास एक दुकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर एसआई खेमचंद ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा । पुलिस ने मौके से महेंद्र, धर्मेंद्र, पवन, मन्नू, राजवीर, अनिल, राजू, सतेंद्र, विशालशरण, अंकित, सन्नी और विक्रम को काबू कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.