फरीदाबाद, अगस्त 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मामलों में पीड़ितों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा पहला हादसा सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में 18 जुलाई को बहबलपुर मोड़ स्थित बारहमासी प्याऊ के पास हुआ। सेक्टर-20ए निवासी कृष्णा रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां मिथलेश रावत के साथ मोटरसाइकिल से गांव हसांपुर जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने ओवरटेक करते समय लापरवाही बरती, जिससे ट्रॉली का पिछला हिस्सा उनकी मां के सिर से टकरा गया। हादसे में मिथलेश रावत गंभीर रूप से घायल हो गईं। पहले उन्हें सर्वोदय अस्पताल और बाद...