Faridabad News: अरावली क्षेत्र के भांकरी का कूड़ा नहीं उठा
फरीदाबाद, नवम्बर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली स्थित भांकरी गांव के पास बने कूड़ा डंपिंग यार्ड से कूड़ा हटाने की घोषणा और आदेश के बावजूद अब तक यहां से कूड़ा नहीं उठाया गया है। बुधवार को भी हजारों टन कूड़े का ढेर पड़ा रहा। साथ ही कूड़े लगी आग दूसरे दिन भी पूरी तरह नहीं बुझ सकी। हवा चलने के कारण कूड़े के ढेरों में आग लगातार धधकती रही और आसपास के इलाके में धुएं का गुबार छाया रहा, जिससे आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। बंधवाड़ी में कूड़ा डंपिंग यार्ड में कूड़ा डालने पर रोक लगने के बाद नगर निगम की ओर से अरावली स्थित भांकरी गांव के पास जंगल में कूड़ा डालना शुरु कर दिया था। हालांकि काफी कूड़ा प्रतापगढ़ और नचौली कूड़ा निस्तारण केंद्र भी भेजा रहा है। लेकिन वहां निगम को लोगों के व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.