Faridabad News: अभिभावकों से संपर्क करके खुलवाएंगे बच्चों का बैंक खाता
फरीदाबाद, अगस्त 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बालवाटिका-3 में पढ़ने वाले नन्हे विद्यार्थियों को सरकारी सहायता का लाभ दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों पर अब रिकॉर्ड पूरा करने को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जिले के सभी सरकारी स्कूलों को विद्यार्थियों का बैंक खाता और अन्य जरूरी विवरण एक सितंबर तक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपडेट करना होगा। इसके अलावा जिन बच्चों के बैंक खाते अभी तक नहीं खुले हैं, उनके अभिभावकों से संपर्क कर खाते खुलवाने की प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारी स्कूल मुखियाओं को दी गई है। इसके चलते विद्यार्थियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकी हैं। विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने और उनका विवरण पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए शिक्षा विभाग पहले भी कई बार निर्देश जारी कर चुका है। स्कूलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.